बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया सम्मानित।
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए अंडर – 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय की टीम ने लगातार 7 मैच जीत कर बिहार अंडर – 23 चैंपियनशिप टूर्नामेंट में बेगूसराय की टीम संयुक्त विजेता बना।
बेगूसराय टीम को संयुक्त विजेता बनने पर आज बरौनी रिफायनरी टाउनशिप के गेस्ट हाउस में शामिल सभी खिलाड़ी को केंद्रीय मंत्री सह सांसद श्री गिरिराज सिंह ने सभी खिलाड़ी को सम्मानित किया और हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बेगूसराय जिला जो बिहार का संयुक्त विजेता बना यह बेगूसराय जिला के लिए गौरव की बात है बिहार के कई मजबूत टीमों को पराजित करके आज बेगूसराय की टीम इतना बड़ा मुकाम को हासिल किया है।

यह बहुत बड़ी बात है साथ ही उन्होंने कहा कि बेगूसराय क्रिकेट इधर कुछ बरसों से लगातार काफी आगे बढ़ रहा है आने वाले समय में बेगूसराय जिले के कई क्रिकेट खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेगूसराय के क्रिकेटरों ने बेगूसराय को गौरवान्वित किया है ऐसा पहली बार हुआ है कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी जिन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में बेगूसराय को सबसे उच्च स्थान पर ले गए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि आज बेगूसराय जिले के सुदूर ग्रामीण के बच्चे आज क्रिकेट के क्षेत्र में नई मुकाम को हासिल कर रहे हैं और जिला से लेकर राज्य स्तर पर खेल रहे हैं प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल है जिनकी बदौलत आज बेगूसराय जिला पूरे बिहार में संयुक्त चैंपियन बना।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू सुमित सनी आलोक बंटी दानिश आलम विक्रांत सिंह रौनक कुमार सुधीर मुन्ना अमित देव राष्ट्रपति कुमार कुंदन भारती विश्वजीत कुमार शोभित पासवान मौजूद थे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ी जिन्होंने बेगूसराय को चैंपियन बनाया उसमें गुलशन कप्तान युवराज उप कप्तान जयंत गौतम सुधांशु कुमार अनिकेत झा पल्लव कुमार पुष्पम राज अंकित राज आयुष पासवान हर्ष वर्मा सोनू कुमार राजमणि हर्ष कुमार शिवम कुमार शामिल है।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मोमेंटो चादर से सम्मानित किया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा की बेगूसराय को पहली बार यह अवसर मिला है कि आज बिहार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ सहित सभी जिले के खेल प्रेमी में खुशी का माहौल है।



Post Comment