BCA प्रेसिडेंट कप में दिखा संतुलित खेल, बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने रखा प्रभाव
पटना :BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में एक मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में BCA Mens E बनाम BCA Mens F के बीच तथा दूसरा मुकाबला याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम में BCA Mens H बनाम BCA Mens G के बीच खेला गया।
मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर खेले गए मैच का विवरण (पहले दिन का विवरण )
*टॉस BCA Mens E ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी
*BCA Mens E* ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 6 विकेट पर 420 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान मंगल कुमार माहरोर ने 138 गेंद में 14 चौका और 1 छक्का लगाकर 107 रन बनाया, पुनीत यादव ने 102 गेंद में 11 चौका 2 छक्का लगाकर 106 रन बनाया, गौतम विजय कुमार 5, अनिकेत सिंह 55, हर्ष राज राज 36, फहीम मिराजुद्दीन अनवर 44, विनीत रावत ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

*BCA Mens F* की गेन्दबाजी में ठाकुर सुनील देवाशीष और भानू देवेंद्र कुमार को दो-दो विकेट मिला एवं आदर्श पंकज पाराशर और आदित्य अरुण राज को एक-एक विकेट मिला।
याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम ग्राउंड पर BCA Mens H बनाम BCA Mens G के बीच खेले गए मैच का विवरण (पहले दिन)टॉस BCA Mens G ने जीता और पहले गेन्दबाजी चुनी।
*BCA Mens H* ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70.3 ओवर में 10 विकेट पर 272 रन बनाया। बल्लेबाजी में सोनू कुमार गुप्ता 10, कप्तान अंकुश राज 79, शिवम इन झा 8, कुमार गौरव सौरभ 16, प्रीतम राज 35, प्रशांत कुमार यादव 16, गुलशन उपेंद्र कुमार 14, राहुल रॉबिन रोमउल्ड 12, प्रशांत श्रीवास्तव नाबार्ड 37, अर्ज याकूब 11 और गुलशन कुमार ने 17 रनों की पारी खेली।
*BCA Mens G* की गेन्दबाजी में सत्यम कुंदन कुमार 17 ओवर 2 मेडन 54 रन 5 विकेट, आदित्य कुमार को 2 विकेट एवं कप्तान राघवेंद्र प्रताप सिंह मोहित जयकुमार और श्लोक कुमार कुमार को एक-एक विकेट मिला।
*BCA Mens G* ने 5 ओवर में 5 रन बना है। अपनी टीम की तरफ परी की शुरुआत करने के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में आए संतोष कुमार राय 14 गेंद में नाबाद 4 रन तथा आर्यन राज ने 16 गेंद में कोई रन नहीं बनाया है लेकिन पिच पर अभी डेट हुए हैं।
*BCA Mens H* की गेन्दबाजी में वासुदेव प्रसाद सिंह दो ओवर मुकेश रामधनी दुबे, ओवर राहुल रॉबिन रोमउल्ड और प्रशांत श्रीवास्तव ने 1-1 ओवर की गेंदबाजी की है लेकिन अभी किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली पाई है।



Post Comment