प्रतिभा खोज बॉल बैडमिंटन प्रuशिक्षण शिविर शुरू
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन के तत्वावधान में आज से प्रतिभा खोज बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर बालक व बालिका वर्ग में निःशुल्क आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर दो अवधियों में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक एवं अपराहन 3.00 से 6.00 बजे तक किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर संचालित किया जा रहा है। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक राहुल कुमार एवं शशिकांत कुमार प्रशिक्षण दे रहें हैं।
प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता, जमुनी लाल कॉलेज हाजीपुर के सहायक प्राध्यापक ( गणित ) प्रो.अरुण दयाल,आजीवन सदस्य पुष्कर देव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी संटू महाराज,प्रशांत राज उपस्थित थे।



Post Comment