Loading Now
×

BCA प्रेसिडेंट कप में BCA मेन्स F को बढ़त, गेंदबाज सत्यम कुंदन ने झटके पांच विकेट

पटना : Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित प्रेसिडेंट कप 2024-25 के अंतर्गत खेले जा रहे दो दिवसीय मुकाबलों में मौसम ने बड़ी भूमिका निभाई। पहले दिन बारिश के कारण दोनों मुकाबले प्रभावित हुए। आयोजन समिति ने परिस्थितियों को देखते हुए मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले जा रहे मुकाबले को 50-50 ओवरों ही कराने का निर्णय लिया, जबकि यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में निर्धारित मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा।

मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में BCA Mens G और BCA Mens F की टीमें आमने-सामने रहीं। BCA Mens G ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। श्लोक कुमार ने 55 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि प्रणव प्रवीण कुमार 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। अन्य योगदान में सरमन सत्यकाम निराला ने 40, और अनिकेत राज ने 29 रन बनाए।

BCA Mens F की ओर से आदित्य अरुण राज ने 11 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। भानु देवेंद्र कुमार और ठाकुर सुनील देवाशीष को दो-दो तथा आदर्श पंकज पाराशर को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए BCA Mens F ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए मैच में लीड हासिल की। अश्विनी कुमार ने 64 रन और नमन सत्येंद्र गौरव ने 55 रन की पारी खेली। प्रशांत कुमार ने 42 रन और आदर्श पंकज पाराशर ने नाबाद 13 रन का सहयोग दिया।

BCA Mens G के लिए गेंदबाजी में सत्यम कुंदन कुमार 14 ओवर 1 मेडन 65 रन 5 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। कप्तान राघवेंद्र प्रताप सिंह 11 ओवर 1 मेडन 45 रन 3 विकेट और आदित्य अरुण कुमार ने 1 विकेट लिया।

दूसरी ओर, यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में प्रस्तावित मुकाबला बारिश के कारण पूरी तरह रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने मौसम की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी सुरक्षा और मैदान की स्थिति को प्राथमिकता दी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment