Loading Now
×

रंधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट : सीतामढ़ी ने मधुबनी को 8 विकेट से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला मैच में सीतामढ़ी की टीम ने मधुबनी की टीम को 8 विकेट से हराया।

जानकी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में सीतामढ़ी की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मधुबनी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 134 ऑल आउट हो गए। सुभाष ने 65 रन, आयुष राज ने 16 रन और आयुष कश्यप ने 10 रन बनाया।

सीतामढ़ी टीम के गेंदबाज वैभव मिश्रा ने 4 विकेट , आयुष और उत्सव ने 2–2 विकेट लिया और राघव ने 1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी की टीम 28.1 ओवर में 2 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति की । सीतामढ़ी के तरफ से उत्कर्ष पाठक ने 60 रन, अक्षत ने 35 रन और उमर ने 21 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज दीपक ने 1विकेट। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार सीतामढ़ी टीम के वैभव मिश्रा को दिया गया।

मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे l सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल शनिवार को मधुबनी वनाम शिवहर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment