कैप्टन अंशु के नेतृत्व में शिवहर अंडर-19 क्रिकेट टीम सीतामढ़ी के लिए रवाना
शिवहर : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतर्जिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कैप्टन अंशु कुमार के नेतृत्व में शिवहर की 17 सदस्यीय टीम आज सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई।
टीम में कैप्टन अंशु के अलावा अन्य खिलाड़ियों के रुप में तथागत आनंद, पुष्प शेखर, आलोक रंजन (विकेट कीपर), विवेक आनंद, वरेण्यम पांडेय, रिशांक सिंह, अभय कुमार , वीर प्रकाश वर्मा, प्रियांशु भूषण, अमित गुप्ता, राधे श्याम, अयान आर्या, प्रियांशु, साहिल एवं आयुष का चयन किया गया है। टीम के साथ टीम मैनेजर-सह-कोच सुधीर पांडेय उपलब्ध रहेंगे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि मिथिला जोन में शिवहर की टीम अंडर-19 अंतर्जिला प्रतियोगिता का अपना पहला मैच 19 अप्रैल को मधुबनी से, दूसरा मैच 20 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से, तीसरा मैच 26 अप्रैल को दरभंगा से एवं चौथा मैच 27 मार्च को सीतामढ़ी से खेलेगी ।
टीम रवानगी से पूर्व अंडर-19 टीम के लिए बनी नयी रंगीन जर्सी का अनावरण किया गया एवं टीम के सभी खिलाड़ियों के बीच वितरित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश नंदन सिंह प्रशांत, उपाध्यक्ष सुमित वर्मा एवं संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर एवं अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।



Post Comment