Loading Now
×

BCA अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट : मधुबनी की टीम ने शिवहर की टीम को 9 विकेट से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मधुबनी की टीम ने शिवहर की टीम को 9 विकेट से हराया। जानकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

शिवहर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 114 ऑल आउट हो गए l विवेक आनंद ने 71 रन, आलोक ने 18 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज नरेश साहनी ने 4 विकेट , गौतम और अमरजीत ने 2–2 विकेट लिया एवं रौनक और दीपक ने 1–1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम 18.5 ओवर में 1 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति की । मधुबनी के तरफ से उत्तम भारद्वाज ने 54 रन, क्षितिज ने 33 रन और आयुष ने 11 रन बनाया। शिवहर टीम के गेंदबाज रिशांक ने 1विकेट। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मधुबनी टीम के नरेश साहनी को दिया गया।

मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल रविवार को मुजफ्फरपुर वनाम शिवहर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment