Loading Now
×

BCA अंडर 19 रंधीर वर्मा : मुजफ्फरपुर ने शिवहर की टीम को 92 रनों से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने शिवहर की टीम को 92 रनों से हराया। जानकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मुजफ्फरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 265 बनाए। उत्सव आशीष ने 57 रन, आकाश ने 56 रन , आदित्य ने 45 और शुभम ने 43 रन बनाए l शिवहर टीम के गेंदबाज प्रियांशु पाल ने 3 विकेट , शुभम और राधे श्याम ने 2–2 विकेट लिया एवं तथागत और रिशांक ने 1–1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 44.3 ओवर में ऑल आउट होके 173 रन ही बना पाई । शिवहर के तरफ से तथागत ने 30 रन, प्रियांशु ने 21 रन और शुभम ने 18 रन बनाया l मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज आकाश और उत्कर्ष ने 3–3 विकेट, आदित्य ने 2 विकेट और शुभम ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मुजफ्फरपुर टीम के आकाश ओझा को दिया गया।

मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 21अप्रैल सोमवार को सीतामढ़ी वनाम दरभंगा टीम के बीच मैच खेला जायेगा। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment