रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट : मुजफ्फरपुर ने दरभंगा को 85 रनों से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने दरभंगा की टीम को 85 रनों से हराया।
जानकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुजफ्फरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 222 बना कर ऑल आउट हो गई । आदित्य सिंहा ने 82 रन, आदिया कुमार ने 26 रन और आकाश ने 24 रन बनाए l दरभंगा टीम के गेंदबाज मणिकांत ने 3 विकेट, अनिकेत, अंकित और कृष ने 2–2 विकेट लिया।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 35.3 ओवर में ऑल आउट होके 137 रन ही बना सकी। दरभंगा के तरफ से सुंदरम ने 32 रन, मणिकांत ने 20 रन और अनिकेत ने 18 रन बनाया। मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज आर्यन कुमार ने 5 विकेट,शुभम और उत्कर्ष ने 2–2 विकेट और कुशदेव ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मुजफ्फरपुर टीम के आर्यन कुमार दिया गया।
मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल बुधवार को सीतामढ़ी वनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।



Post Comment