Loading Now
×

रणधीर वर्मा पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट: सीतामढ़ी ने मुजफ्फरपुर को 76 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के छटवे मैच में सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 76 रनों से हराया।

जानकी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीतामढ़ी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 269 बना कर 270 का लक्ष्य दिया । राघव आर्या ने 51 रन, नुरैन ने 39 रन, वैभव ने 26 रन और प्रियांशु ने 24 बनाए। मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज आर्यन ने 3 विकेट, आकाश, आदित्य, उत्कर्ष, शुभम ने 1–1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 45.2 ओवर में ऑल आउट होके 193 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर के तरफ से आदित्य ने 33 रन, उत्सव ने 29 रन और आर्यन ने 23 रन बनाया l सीतामढी टीम के गेंदबाज आयुष श्रीवास्तव ने 3 विकेट,वैभव, प्रियांशु और राघव ने 2–2 विकेट लिया।

राघव आर्या के शानदार 51 रन और 2 विकेट हासिल करने पे मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार सीईओ श्याम किशोर के द्वारा दिया गया। मैच के अम्पायर राजेश कुमार व शोभित कुमार सिंह , स्कोरर रोहित व नीरज थे। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल गुरुवार को मधुबनी वनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच मैच खेला जायेगा

मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment