Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू विजयी

पटना : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.शशि राज उर्फ राजा स्मृति जिला क्रिकेट लीग(बी डिवीजन)के मैच में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने नेक्सेड जेनेरेशन क्रिकेट क्लब को 23 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर टॉस जितने के बाद पहले खेलते हुए यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने राजशेखर के 41 रन व अभिजीत के 34 रन के बदौलत 183/9(30) स्कोर खड़ा किया।नेक्सेड जेनेरेशन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रजनीश ने 5 विकेट व हिमांशु ने 3 विकेट लिया।

जवाब में नेक्सेड जेनेरेशन क्रिकेट क्लब की टीम यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज मनदीप के 3 विकेट व अभिजीत के 2 विकेट के सामने 160/10(28.2)के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाज अंकित ने 44 रन व रजनीश ने 34 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ब्लू के खिलाड़ी अभिजीत को दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में मो. तैयब व शत्रुधन कुमार रहे।वही स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः महफूज व फैसल गनी रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 25 अप्रैल को ग्राउंड-2 पर द ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी अरेराज व स्कूल ऑफ क्रिकेट क्लब की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी।

मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,मो.तैयब,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा,सुबोध कुमार,संजय कुमार टुन्ना इत्यादि की उपस्थिति रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment