Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: द ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी अरेराज विजयी

ईस्ट चम्पारण : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.शशि राज उर्फ राजा स्मृति जिला क्रिकेट लीग(बी डिवीजन)के मैच में द ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी अरेराज ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 31 रन के अंतर से पराजित कर दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर टॉस हारकर पहले खेलते हुए द ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज ने मैन ऑफ द मैच अमन के 62 रन व अभय के 49 रन के बदौलत 214/9(30) स्कोर खड़ा किया।स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम के गेंदबाज रवि ने 5 विकेट व कुणाल ने 2 विकेट लिया।

जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की नीरज के 51 रन व विवेक के 24 रन की पारी के बावजुद 183/7(30)के स्कोर तक ही पहुँच पाई।द ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज के गेंदबाज शिवम ने 2 विकेट व अभय ने 1 विकेट लिया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में शत्रुधन कुमार व मो. तैयब रहे।वही स्कोरर व कन्वेनर की भूमिका में क्रमशः मंदीप कुमार व फैसल गनी रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 26 अप्रैल को ग्राउंड-2 पर स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब व नेक्सेड जेनेरेशन क्रिकेट क्लब की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी।

मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,मो.तैयब,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा,सुबोध कुमार,संजय कुमार टुन्ना इत्यादि की उपस्थिति रही।

Post Comment