Loading Now
×

बीसीए रणधीर वर्मा अंडर – 19 के शाहाबाद जोन में कैमूर की औरंगाबाद पर आसान जीत,78 रन से हराया 

  •  प्लेयर ऑफ द मैच देवांश अश्वल का शतक
  • प्रदीप का पचासा,हर्ष गिरी का एकल संघर्ष 

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर – 19 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया जिसमें कैमूर ने औरंगाबाद को आसानी से 78 रन से हरा दिया।

सुबह कैमूर डीसीए के कप्तान सुर्यांश तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 324 रन बनाई। कैमूर डीसीए की ओर से देवांश अश्वल ने 98 गेंद में 117 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं प्रदीप यादव ने भी तेज अर्धशतक जमाते हुए 48 गेंद में अविजित 68 रन बनाए इसके अलावा सुर्यांश तिवारी ने 59 गेंद में 40 रन, उत्सव आनंद ने 28 गेंद में 39 रन,रिषभ राज ने 27 रन, कुमार अभिजीत 16 और सौरव मिश्रा ने 11 रन बनाए औरंगाबाद डीसीए की ओर से प्रभात सिंह ने 58 रन और विशाल कुमार ने 65 रन खर्च करके 2-2 विकेट और अंकुश अग्रवाल व सैफ अली ने 1-1 विकेट हासिल किया।

कैमूर डीसीए के 325 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी जिसमें हर्ष गिरी ने एकल संघर्ष करते हुए 91 गेंद में 68 रन, आयुष राज 40 गेंद में 42 रन, विशाल कुमार 40 गेंद में 39 रन, अर्जुन कुमार व अंकुश अग्रवाल ने 18-18 रन,प्रिंस चौहान 17 और सोनल सिंह ने 13 रन बनाए कैमूर की ओर से अनुज राज सिंह ने शानदार 3 विकेट, प्रदीप यादव व देवांश अश्वल ने 2-2 विकेट और विकास यादव व सुर्यांश तिवारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

देवांश अश्वल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनिल सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे।शनिवार का मुकाबला औरंगाबाद डीसीए व बक्सर डीसीए के बीच होगा।

Post Comment