Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर – 16 क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल 2 मई को।

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया की बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 10 मई से खगड़िया में आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर – 16 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बेगूसराय जिला अंडर – 16 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर बेगूसराय अंडर – 16 टीम का सलेक्शन ट्रायल 2 मई को सुबह 9 बजे से अशोका क्रिकेट एकेडमी उलाव में होगा।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ से निबंधित सभी खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड सहित सभी कागजात के साथ उपस्थित होंगे सलेक्शन ट्रायल के लिए बेगूसराय जिले के तीन वरिष्ठ क्रिकेटर का चयन समिति का गठन किया गया है जो इस सलेक्शन ट्रायल के माध्यम से टीम का चयन करेंगे चयन समिति में दानिश आलम मुरारी कुमार और राम विनीत शरण शामिल रहेंगे।

Post Comment