Loading Now
×

बीसीए रणधीर वर्मा अंडर -19 के शाहाबाद जोन में भोजपुर का बक्सर पर बड़ी जीत, 211 रन से हराया 

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर – 19 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के बीच नौवां मैच खेला गया जिसमें भोजपुर ने बक्सर को 211 रन से हरा दिया।

सुबह भोजपुर डीसीए के कप्तान रिषभ पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाई। भोजपुर डीसीए की ओर से अमर कुमार ने 95 गेंद में 84 रन, रिषभ पांडेय ने 58 गेंद पर 70 रन और रित्विज सिंह ने 74 गेंद में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा शिवम सिंह 29 रन बनाए बक्सर डीसीए की ओर से सुमित कुमार ने 49 रन खर्च करके 5 विकेट, रवि मिश्रा ने 56 रन देकर 2 विकेट और अक्षय मिश्रा,जितेश उपाध्याय और शुभम पांडेय ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भोजपुर डीसीए के 315 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी कुमार के शानदार गेंदबाजी के समक्ष 21.1ओवर में ही 103 रन बनाकर आल आउट हो गई बक्सर की ओर से रवि यादव ने 25 रन, शाहिद खान 24 रन,सुमित कुमार 16 रन और विवेक प्रधान ने 14 रन बनाए भोजपुर की ओर से सन्नी कुमार ने मात्र 16 रन खर्च करके शानदार 6 विकेट,शिवम सिंह ने 2 विकेट और आदित्य सिंह और मोहित कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

सन्नी कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया।इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनिल सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे।सोमवार का मुकाबला भोजपुर डीसीए व मेजबान कैमूर डीसीए के बीच होगा।

Post Comment