रामानंद तिवारी मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट में बीपीसीए रेड विजयी
पटना, 27 अप्रैल। शरद सिंह (58 रन) और रोहन सिंह (44 रन) के शानदार खेल की बदौलत बीपीसीए रेड ने रामानंद तिवारी मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में एके क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया।
स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बीपीसीए रेड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।एके क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाये। आर्यन राज ने 39 गेंद में 7 चौका की मदद से 40 रन बनाये। विशाल कुमार और यश राज ने 2-2 विकेट चटकाये।

जवाब में बीपीसीए रेड ने 20.5 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शरद सिंह ने 43 गेंद में 8 चौका की मदद से 58 और रोहन सिंह ने 29 गेंद में 7 चौका की मदद से 44 रन बनाये। एके क्रिकेट एकेडमी की ओर निखिल राज ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
एके क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन, आर्यन राज 40, राकेश 11, रेयांश कार्तिक 13,आयुष यादव 27, प्रशांत नाबाद 38, अतिरिक्त 12,विशाल कुमार 2/28, आयुष सिंह 1/28, यश राज 2/28,हिमांशु कुमार 1/37
बीपीसीए रेड : 20.5 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन, अभिनव प्रकाश 23, शरद सिंह नाबाद 58, रोहन सिंह नाबाद 44, अतिरिक्त 24, निखिल राज 1/15, आर्यन राज 1/32, प्रशांत 1/34



Post Comment