Loading Now
×

स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी स्कूली क्रिकेट T20 टूर्नामेंट का शानदार आगाज

दुमका : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ए टीम क्रिकेट स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी स्कूली क्रिकेट T20 टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री विजय कुमार हेंब्रोम जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा किया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई तथा अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर उपस्थित सिद्धू कान्हू उच्च विद्यालय की विद्यालय प्रबंधक रोडोसी मुखर्जी के द्वारा मैच प्रारंभ होने के पूर्व स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा यह बताया गया कि ब्रिटिश शासन के समय डीएसपी की नौकरी त्याग कर वे रसिया गए और वहां से किंडर गार्डन का कॉन्सेप्ट लेकर वापस आए और उसी तर्ज पर उन्होंने किंडरगार्डन स्कूल की स्थापना दुमका में की। उनका जीवन बच्चों को अच्छी एवं स्तरीय शिक्षा देने के क्रम में नए-नए प्रयोग करने में बीता।

ज़िला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव श्री भास्कर अजीत सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बताया कि वे खेल में भी अपना करियर बना सकते हैं। आज के दिन क्रिकेट जैसे खेल में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी के लिए बहुत रस्ते खुल जाते हैं। आजकल प्रीमियर लीगों में आप अपना प्रदर्शन कर अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन मैच जिला सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने प्लस टू जिला स्कूल को 99 रन से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्रेड हार्ट की टीम ने प्रत्यूष अर्नाल्ड टुडू के 16 चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंद में धुआंधार नाबाद 79, संतोष मरांडी के 46 तथा आयुष कुमार के 21 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी करते हुए जिला स्कूल की ओर से नीरज, सिद्धार्थ और और रुद्र ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाबी पारी खेलने उतरी जिला स्कूल की पुरी टीम 18.4 ओवर में 103 नंबर पर सिमट गई जिला स्कूल की ओर से ओम 14, अनुराग 18, दीपक 12 और सागर ने 11 रन बनाए, सेक्रेड हार्ट स्कूल की ओर से हिमांशु राज ने सर्वाधिक चार और अमर कुमार ने दो विकेट चटकाए।

मैच के पूर्व स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी और पहलगाम मे आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, मौके पर सिद्धू कान्हू स्कूल की विद्यालय प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी ने स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी के द्वारा देश तथा जिला स्तर किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव भास्कर अजीत सिंह, संयुक्त सचिव उमेश कुमार रावत, नसीम खान सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Post Comment