बीसीए अंडर -16 वनडे ट्रॉफी के लिए सहरसा की टीम वैभव के अगुवाई में खगड़िया रवाना।
सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा खगङिया में आयोजित बीसीए श्यामल सिन्हा U-16 वन डे ट्रॉफी के लिए कप्तान वैभव के नेतृत्व में सहरसा की टीम आज खगङिया के लिए रवाना हुई।बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सहरसा को सेन्ट्रल जोन मे रखा गया है।
सेन्ट्रल जोन में सहरसा के अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, खगङिया एवं सुपौल जिले की टीम है।सहरसा का पहला मैच 08 मई को सुपौल से, दुसरा मैच 11 मई को समस्तीपुर से,तीसरा मैच 12 मई को खगङिया से एव॔ चौथा मैच 16 मई को बेगूसराय से होगा। पूर्व खिलाड़ी अरविंद झा के चेयरमैनशिप में त्रिसदस्यीय चयन समिति जिसके सदस्य पूर्व खिलाड़ी विश्वनाथ कुमार एवं कुमरदेव कुमार के द्वारा चयनित सहरसा जिला की U-16 टीम इस प्रकार हैं-
वैभव कुमार (कप्तान), मृणाल सिंह (उपकप्तान),स्पर्श कुमार, सत्यम कुमार,सोनू कुमार,आयुष कुमार, मोहित कुमार ,शंभु कुमार,रमन कुमार राम, गुलाम सरवर खान,रौनक अली,शिवम कुमार,अविनाश कुमार झा,समीर पांडे,साकेत कुमार,रेहान अहमद एवं टीम मेनेजर सह कोच राहुल कुमार हैं।
सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,चयनकर्ता अरविंद झा,विश्वनाथ कुमार,कुमरदेव कुमार,नसीम आलम, मनोरंजन सिंह,शशि भूषण, इत्यादि ने जिला क्रिकेट टीम के खिलाङियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीतने की शुभकामनाए दी।



Post Comment