इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल: एकरा पब्लिक स्कूल बनी विजेता
मोतिहारी :स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी के ग्राउंड पर चल रहे स्व.संजय सिंह व स्व.शौकत अली मेमोरियल टी-20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एकरा पब्लिक स्कूल ने सैंट जॉर्ज हाई स्कूल को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट कमिटी के सचिव मो.आलम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि एकरा पब्लिक स्कूल के कप्तान मो. रेयान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सैंट जॉर्ज हाई स्कूल की टीम एकरा पब्लिक स्कूल के गेंदबाज बिलाल के 3 विकेट व तेज अफसर,नंदन व हर्षित के 2-2 विकेट के सामने संघर्ष करती नजर आई। सैंट जार्ज हाई स्कूल ने बल्लेबाज शिवम के 21 रन और रितिक के 11 रन की संघर्षमय पारी के बदौलत सिर्फ 74/10(14.4) रन का स्कोर बनाया।

जवाब में एकरा पब्लिक स्कूल की टीम ने विकास के 19*रन,हिमांशु के 15 रन,प्रकाश के 15*रन व नंदन के 10 रन के बदौलत 75/3(15.1) का स्कोर बनाते हुए फाइनल अपने नाम कर लिया।जॉर्ज पब्लिक स्कूल के गेंदबाज सौरभ,शिवम व रागिब ने 1-1 विकेट लिया।
मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एकरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी बिलाल को दिया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहीम लोधी व शत्रुधन कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका आयुष व अशफाक ने निभाया।
नगर निगम मोतिहारी के मेयर प्रीती गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।वही टूर्नामेंट कमिटी द्वारा मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार करण(सैंट जार्ज हाई स्कूल),बेस्ट बॉलर हर्षित(एकरा पब्लिक स्कूल),बेस्ट विकेटकीपर मधुरंजन(मथर्स वैली पब्लिक स्कूल) और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार विकास(एकरा पब्लिक स्कूल) को दिया गया।
मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के मुख्य संरक्षक केबीसी विजेता सुशील कुमार,अध्यक्ष डॉ.अमित,उपाध्यक्ष महफूज अरमान खान,संयुक्त सचिव अयाज अहमद,मो.तैयब,कन्वेनर अंकुर व सचिन,नेहरू क्रिकेट स्टेडियम के अध्यक्ष फराज जफर,वरिष्ठ खिलाड़ी विश्वनाथ प्रसाद,इंडिया अंडर-19 के गेंदबाज मो.साबिर सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment