Loading Now
×

BCA श्यामल सिन्हा U16: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरवल और समस्तीपुर को मिली जीत

Patna : BCA श्यामल सिंह अंदर 16 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए। पहला नालंदा बनाम अरवल के बीच रेलवे स्टेडियम सोनपुर में तथा दूसरा समस्तीपुर बनाम भागलपुर के बीच VDCABCA ग्राउंड बिदुपुर, हाजीपुर में खेला गया।

1. नालंदा बनाम अरवल (रेलवे स्टेडियम, सोनपुर ) मैच में अरवल ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

नालंदा ने योस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाया। बल्लेबाजी में उज्जवल संतोष कुमार 22, राज विनय गुरु 22, अगस्तया प्रमोद कुमार 37, अजीत मुन्ना कुमार 17, लकी श्रवण निर्वाण 19, और तेज प्रताप सिंह ने 44 रनों की पारी खेली।

अरवल की गेंदबाजी में आदित्य रिपु कुमार 10 ओवर 2 मेडन 30 रन 2 विकेट, यस दिलीप राज 7 ओवर 1मेडन 39 रन एक विकेट, रणवीर अमरेंद्र कुमार 4.3 ओवर 19 रन एक विकेट, सुजीत अमित कुमार 5 ओवर 22 रन एक विकेट, कप्तान उत्सव अजय मोदी 10 ओवर 31 रन 4 विकेट और मोहित विनोद निषाद 10 ओवर एक मेडन 41 रन एक विकेट।

अरवल ने 30.3 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाया। बल्लेबाजी में देव संजीव राज 51 गेंद में 9 चौका और 1 छक्का लगाकर 50 रन, कप्तान उत्सव अजय मोदी 60 गेंद में 15 चौका लगाकर 79 रन और अतुल विनय शक्ति ने 19 रनों की पारी खेल।

नालंदा की गेंदबाजी में तेज प्रताप सिंह 10 ओवर एक मेडन 47 रन दो विकेट, और लकी सरवन निर्वाण 8.3 ओवर एक मेडन 41 रन 3 विकेट।

2. समस्तीपुर बनाम भागलपुर (VDCABCA ग्राउंड बिदुपुर, हाजीपुर) मैच में समस्तीपुर ने 36 रनों से जीत दर्ज की।

समस्तीपुर में टॉस जीतकर बल्ले बल्लेबाजी करते हुए 25.2 ओवर में 10 विकेट पर 136 रन बनाया। बल्लेबाजी में साहिल विभूति गौतम 13, भानु प्रताप सिंह 24, कप्तान श्वेताम विकास कुमार 14, आदर्श टुनटुन राज 40, मानव संजीव राज 12 और अविनाश राणा ने 10 रनों की पारी खेली।

भागलपुर की गेंदबाजी में आदित्य मनोज राज 5 ओवर 45 रन 2 विकेट, ललन सीताराम कुमार 4 ओवर 15 रन एक विकेट, विराज गोपाल कुमार 6 ओवर 18 रन एक विकेट, सत्येंद्र कालीचरण पासवान 6 ओवर एक मेडन 25 रन 3 विकेट और कप्तान अनय सुनील सिंह 4.2 ओवर 32 रन 3 विकेट।

भागलपुर ने 28.5 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अनय सुनील सिंह 38 दिव्यांशु संजय कुमार 23 और नवल आरव ने 14 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नीजी स्कोर को दोहरे अंक में तब्दील नहीं कर पाया।

समस्तीपुर की गेंदबाजी में अविनाश राणा 5 ओवर एक मेडन 22 रन 2 विकेट, अनुराग सुनील कुमार 6 ओवर 2 मेडन 12 रन 3 विकेट, मनदीप कुमार ज्ञानी 5.1 ओवर 1 मेडन 17 रन 2 विकेट और आदर्श टुनटुन राज 6 ओवर 1 मेडन 20 रन 2 विकेट।

Post Comment