रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पटना की होगी जमुई से भिड़ंत
पटना, 24 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के सेमीफाइनल मुकाबले में जमुई ने भोजपुर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जमुई ने टॉस जितने के बाद पहले गेन्दबाजी करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया।
भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 186 रन बनाया। बल्लेबाजी में पृथ्वीराज सिंह 13, अमर भगवान कुमार 36, प्रियांशु सुभाष कुमार 14, शिवम सूचित सिंह 19, शिवम संजय सिंह 18 और मोहित जयकुमार ने 29 रनों की पारी खेली।

जमुई की गेंदबाजी में कप्तान अमन कुमार सिंह 10 ओवर 2 मेडन 25 रन 3 विकेट, अरमान अभय कुमार 10 ओवर 38 रन 2 विकेट, सचिन कुमार भारद्वाज 10 ओवर 3 मेडन 24 रन 2 विकेट और आर्य विनोद राज 10 ओवर एक मेडन 56 रन 3 विकेट।
जमुई ने 30.4 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद शमशाद तौफ़ीक़ 24 गेंद में 9 चौका और 4 छक्का लगाकर 67 रन, सचिन कुमार भारद्वाज 93 गेंद में 11 चौका लगाकर नाबाद 73 रन और मोहित दिनेश शर्मा ने 58 गेंद में 3 चौका एक छक्का लगाकर नाबाद 42 रन बनाए।
भोजपुर की गेंदबाजी में शिवम सुजीत सिंह 8 ओवर 1 मेडन 50 रन 1 विकेट और सुन्नी धर्मेंद्र सिंह 7 ओवर 49 रन 1 विकेट।अब इस टूर्नामेंट का अगला और फाइनल मुकाबला कल मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में पटना बनाम जमुई के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।



Post Comment