Loading Now
×

किलकारी में मोटिवेशनल बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Patna : किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर, पटना में निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर से पूर्व आज एकदिवसीय मोटिवेशनल बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पटना जिला के विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों के 252 बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।

नवोदित बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का पंजीकरण करने के उपरांत खेल के विषय में विस्तृत जानकारियां दी गयी। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को खेल से होने वाली शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक क्षमता के विकास के विषय मे भी मोटिवेट किया गया। खिलाड़ियों को खेल के अनुसार डायट, भोजन, पानी की मात्रा कैसे लेना चाहिए की भी जानकारी दी गयी।

एकदिवसीय मोटिवेशनल बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर सर जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अशोक कुमार शर्मा,किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी शशिकांत,सौरभ कुमार,मोनू कुमार,प्रशांत राज,स्काउट और गाइड के प्रशिक्षक अनुराग कुमार, मो.याशीर उपस्थित थे।

Previous post

श्यामल सिन्हा अंडर-16 ट्रॉफी: शिवहर ने औरंगाबाद को छह विकेट से हराया, सेमीफाइनल में समस्तीपुर से भिड़ंत तय

Next post

श्यामल सिन्हा अंडर-16 ट्रॉफी: शिवहर को 65 रनों से हराकर समस्तीपुर फाइनल में, फाइनल में सिवान से होगी भिड़ंत

Post Comment