Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर-16 ट्रॉफी: शिवहर ने औरंगाबाद को छह विकेट से हराया, सेमीफाइनल में समस्तीपुर से भिड़ंत तय

पटना, 26 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिवहर की टीम ने औरंगाबाद को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया। अब इसी मैदान पर शिवहर का मुकाबला सेमीफाइनल में समस्तीपुर से होगा।

टॉस जीतकर शिवहर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और औरंगाबाद को 28.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट कर दिया। औरंगाबाद की ओर से कप्तान सौरभ रविंद्र कुमार ने 27, हिमांशु कुमार पांडे ने 18 और अभिमन्यु कुमार सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया।

शिवहर की ओर से कप्तान विवेकानंद ने 10 ओवर में चार मेडन सहित 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आर्यन ए कुमार को दो सफलताएं मिलीं जबकि निकेश आर कुमार ने मात्र तीन गेंदों में आखिरी तीन विकेट लेकर पारी को समेटा।

जवाब में शिवहर ने 19 ओवर में चार विकेट पर 93 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजी में प्रतीक विराज ने 26 और कप्तान विवेकानंद ने 21 रन बनाए। अंत में दीपांशु एस राज और आर्यन भी बरनवाल नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाई।

औरंगाबाद के लिए गेंदबाजी में कप्तान सौरभ रविंद्र कुमार ने तीन और ईशांत अमित कुमार ने एक विकेट लिया, परंतु उनका प्रयास नाकाफी रहा।अब सेमीफाइनल में शिवहर का सामना समस्तीपुर से होगा, जो इसी मैदान पर सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment