Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर-16 ट्रॉफी: शिवहर को 65 रनों से हराकर समस्तीपुर फाइनल में, फाइनल में सिवान से होगी भिड़ंत

पटना, 27 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी 2024-25 के सेमीफइनल मुकाबले में समस्तीपुर में शिवहर को 65 रनों से हराकर फाइनल में बने जगह। यह मुकाबला पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया।

शिवहर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी।समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 10 विकेट पर 236 रन बनाया। बल्लेबाजी में श्वेताम विकास कुमार 92 गेंद में 17 चौका लगाकर 92 रन बनाया। आदर्श टुनटुन राज 44, मानस संजीव राज 33, और मनदीप कुमार ज्ञानी ने 18 रनों की पारी खेली।

शिवहर की गेंदबाजी में सचिन आर. सिंह 4.1 ओवर 21 रन दो विकेट, कुंदन मिश्रा 4 ओवर 33 रन एक विकेट, आर्यन ए. कुमार 10 ओवर एक मेडन 49 रन 3 विकेट, दीपक कुमार 10 ओवर एक मेडन 44 रन 3 विकेट और प्रतीक वी. वर्मा 1 ओवर 6 रन एक विकेट।

शिवहर ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक वी. वर्मा 14, दीपक कुमार 16, निकेश आर. कुमार 10, आर्यन बी. बरनवाल 17, दीपांशु एस. राज 16, तेजस्व कुमार यादव 32, सचिन आर. सिंह 13 और कुंदन मिश्रा ने 22 रनों की पारी खेली।

समस्तीपुर की गेंदबाजी में अनुराग सुनील कुमार 10 ओवर 3 मेडन 38 रन एक विकेट, एमडी. अफसर आलम 10 ओवर एक मेडन 19 रन 2 विकेट, मनदीप कुमार ज्ञानी 10 ओवर एक मेडन 32 रन 3 विकेट, अंशुमन मिथिलेश राज 10 ओवर 3 मेडन 44 रन 3 विकेट।

BCA श्यामल सिंह U16 ट्रॉफी का अगला और फाइनल मुकाबला कल इसी मैदान पर सुबह 8:00 से समस्तीपुर बनाम सिवान के बीच खेला जाएगा।

Post Comment