Loading Now
×

किलकारी में निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन शिविर एक जून से

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर, पटना के तत्वावधान में 1 से 7 जून तक निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर ( भाग -1 ) का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के सभागार में ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने एवं खिलाड़ियों के भागीदारी हेतु शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की एक बैठक हुई जिसमें पटना के 34 विभिन्न स्कूलों के खेलकूद शिक्षकों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण शिविर दो पालियों में सुबह 6.00 से 8.30 बजे तक एवं अपराहन 3.30 से 6.00 बजे तक संचालित किया जायेगा। किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर,पटना के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित होने वाली इस प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बालक/बालिका खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण के उपरांत खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर में नवोदित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन, राहुल कुमार, प्रशांत राज व अन्य सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे। बैठक में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता, पटना जिला सचिव डॉ. अरुण दयाल ने प्रशिक्षण शिविर से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी।

प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने हेतु आयोजित बैठक में फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी,पटना के शारीरिक शिक्षक श्रीमोद पाठक,गर्दनीबाग बालिका विद्यालय की किरण कुमारी,जीडी पाटलिपुत्रा के अशोक शर्मा, राजीव रंजन, राजेंद्र नगर बालक विद्यालय के सुनील कुमार, जलान स्कूल पटना सिटी के विनोद कुमार सिंह, एफएनएस एकेडमी के संतोष सिंह, राजकीय बालक स्कूल पटना सिटी के पंकज कुमार, उच्च विद्यालय पुनपुन के मनीष कुमार, गांधी उच्च विद्यालय खगौल के रंजीत कुमार, बालक विद्यालय शास्त्रीनगर के भूपेश चक्रवर्ती, आम्हरा के मुनमुन कुमार,मध्य विद्यालय इशोपुर के मनोज कुमार, बांकीपुर बालिका विद्यालय के शिव शंकर पाल,राम मोहन राय सेमिनरी के रंजन वर्मा, प्रहलाद कुमार, बादल कुमार, सतीश कुमार, संतोष कुमार, स्काउट और गाइड के प्रशिक्षक अनुराग कुमार, अभिषेक कुमार, याशीर सिद्दीकी, राजा कुमार ने भाग लिया।

Post Comment