जीएनआईओटी कप : ओम प्रकाश ने झटके 6 विकेट,बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी 174 रनो से जीता
पटना, 28 मई। युवराज (87 रन), दीपू (77 रन), आदित्य राज (54 रन) और ओम प्रकाश (6 विकेट) के शानदार खेल के दम पर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट पर 174 रन की बंपर जीत हासिल की।
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जीता और पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 3 विकेट पर 273 रन बनाये। जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी की 16 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के ओम प्रकाश (6 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 3 विकेट पर 273 रन, दीपू कुमार 77, युवराज नाबाद 87, आदित्य राज 54, प्रियांशु कुमार 14, अशोक कुमार नाबाद 23, अतिरिक्त 18, रौनक गुप्ता 1/72, अर्जुन कुमार 140, डी सुमन 1/26
स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी : 16 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट रौनक गुप्ता 11,डी सुमन 10, अस्मित रंजन 33, अतिरिक्त 11, ओम प्रकाश 6/35, अमृत कमल 1/2, पुस्कर 2/16



Post Comment