कासा पिकोला कप अंडर-12: श्रीराम खेल मैदान ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 4 रन से हराया।
पटना, 31 मई। श्रीराम खेल मैदान ने कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में श्रीराम खेल मैदान ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 4 रन से हराया।
टॉस श्री राम खेल मैदान ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाये। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। विजेता टीम के कान्हा (16 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
श्रीराम खेल मैदान : 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन, श्रेष्ठ राज 19,अमृत राज 15, प्रिंस 13, शैलेश पटेल 13, कान्हा नाबाद 16, अतिरिक्त 38, दिव्यांशु 1/31, कृष्णा तिवारी 1/22, शुभम शर्मा 1/11, अभय सिंह 1/15, प्रियांशु 1/14
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जूनियर : 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन, विराज सिंह 13, शुभम कुमार 24, रोहन सिंह नाबाद 33, प्रियांशु नाबाद 12, अतिरिक्त 39, कान्हा 2/25.



Post Comment