ब्राइट ब्लास्टर बना बीसीए गर्ल्स अंडर-15 टूर्नामेंट विजेता
वैशाली : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित और वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे बीसीए गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्राइट ब्लास्टर ने लिटिल लीजेंड्स को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में ब्राइट ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल लीजेंड्स ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से तेजस्विनी ने 68 रन, पूर्वंशी ने 19 और निशु ने 17 रनों का योगदान दिया। ब्राइट ब्लास्टर की गेंदबाज मिताली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि कृतिका को 2, श्वेता और तपस्या को 1-1 विकेट मिला।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्राइट ब्लास्टर ने तपस्या (38*), अन्नू (43), सुषमा (24), और मिताली राज (15*) की उम्दा पारियों की बदौलत 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लिटिल लीजेंड्स की ओर से आराध्या सिंह ने 2 विकेट लिए।
मैच के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी महुआ के माननीय विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने प्रदान की। उन्होंने बीसीए ग्राउंड की सराहना करते हुए कहा कि,
> “गांव क्षेत्र में इस तरह का मानक क्रिकेट ग्राउंड होना वैशाली जिले के लिए गर्व की बात है। इसे और भी बेहतर बनाने के लिए हम खिलाड़ियों के बैठने हेतु स्टैंड अपने पिताजी के नाम पर बनवाएंगे।”डॉ. रौशन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए यह भी कहा, “जब भी मेरी जरूरत हो, मैं खिलाड़ियों के साथ हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर अजमतपुर पंचायत के मुखिया पंकज शर्मा, बाराटी थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला, प्रकाश कुमार सिंह, रितेश सिंह और जगन्नाथ कुमार भी मौजूद रहे।
अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ब्राइट ब्लास्टर की मिताली राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।



Post Comment