Loading Now
×

कासा पिकोला कप अंडर 12 क्रिकेट: फाइनल में जगह बनाई वाईसीसी व श्रीराम खेल मैदान

पटना, 1 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वाईसीसी और श्रीराम खेल मैदान के बीच खेला जायेगा।

पहले सेमीफाइनल में वाईसीसी ने एके क्रिकेट एकेडमी को 11 रन जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम खेल मैदान ने जीसस एंड मैरी एकेडमी को एक विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में एके क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये। जवाब में एके क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सक्षम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे सेमीफाइनल में टास जीतकर श्रीराम खेल मैदान ने जीसस एंड मैरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसस एंड मैरी ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए. जवाब में श्रीराम खेल मैदान ने 19.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के शान गोस्वामी को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर

पहला सेमीफाइनल

वाईसीसी : 19.5 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट,आशीष कुमार 11, युवराज 10, सार्थक राज 15, अंकुश राज 18, आदर्श नाथ 24, अतिरिक्त 18, निखिल राज 2/21, अयान निषाद 2/28, रणवीर 3/14, आदित्य यादव 1/27, अर्पित आनंद 1/16

एके क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट, आर्यन राज 18, अयान निषाद 31, अर्पित आनंद 14,आदित्य यादव 10, अतिरिक्त 19, शानू सौरभ 2/17, सक्षम 3/20, अंकुश राज 1/28, युवराज 1/11, सुस्मंतो 2/12

दूसरा सेमीफाइनल

जीसस एंड मैरी एकेडमी : 19.3 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट, विवेक कुमार 60, सूर्या सिंह 15, विनायक यदुवंशी 18, अतिरिक्त 22, कान्हा 1/21, आर्यन राज 1/14, शान गोस्वामी 6/18, प्रिंस 2/21

 

श्रीराम खेल मैदान: 19.4 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन, अमृत राज 13, विनय कुमार 40, प्रिंस 14, अतिरिक्त 38, शौर्य 2/21, विनायक यदुवंशी 2/20, कुणाल 2/23, राज 1/06

Post Comment