किलकारी में ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर शुरू
पटना : खेलकूद व शारीरिक व्यायाम मनुष्य को तंदुरुस्त रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए। खिलाड़ियों को भोजन में हरे पत्तीदार शब्जियों,फल व विटामिनयुक्त लिक्विड का लेना चाहिए।
किलकारी बिहार बाल भवन,सैदपुर,पटना में आज से प्रारंभ हुए ग्रीष्मकालीन निशुल्क बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर (भाग-1) के उदघाटन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को बतौर उदघटनकर्त्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ -सह- बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार सिंह ने यह भी कहा कि खेलकूद आधुनिक युग में जीवनशैली में सुधार के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है।

ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर स्कूल व कॉलेज में अध्ययन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। समारोह को मुख्य अतिथि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष-सह-जीएसटी के वरीय अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल,विशिष्ट अतिथि कोबरा सेंटिनल सर्विसेज प्रा.लि.के प्रबंध निदेशक सुजय सौरव, किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार ने भी संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल ने किया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राकेश रंजन,पुष्कर देव,राज कुमार निराला,प्रशिक्षक राहुल कुमार,रामबाबू सिंह,रंजन वर्मा अवकाश प्राप्त प्राचार्य दिलीप कुमार,फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी पटना के शारीरिक शिक्षक श्रीमोद पाठक, मनीष कुमार,अशोक कुमार शर्मा,मंसूर आलम,संतोष सिंह, मुनमुन कुमार,आभाष कुमार, स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक अनुराग कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर दो सत्रों में संचालित होगा। प्रथम सत्र सुबह 6.00 बजे से 9.00 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपराहन 3.30 बजे से 6.30 बजे तक संचालित किया जा रहा है।



Post Comment