Loading Now
×

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु आयु्ष्मान जैन रांची में पुरस्कृत

पटना, 2 जून। ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी, पटना के प्रशिक्षु आयुष्मान जैन को रांची में रिवोल्यूशन स्पोट्र्स द्वारा आयोजित समर कप अंडर-14 क्रिकेट में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों अरविंदो क्रिकेट एकेडमी, रांची, हरमू यूथ क्रिकेट एकेडमी, रांचई कदमा क्रिकेट एकेडमी, जमशेदपुर और ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम हिस्सा ली थी। आयुष्मान जैन ने इस टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया और उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत किया। सबों अतिथियों ने आयुषमान जैन के खेल की खूब तारीफ की।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment