22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी को हराकर लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट जीएनआईओटी कप के सेमीफाइनल में
पटना, 4 जून। अमन कुमार (53 रन) और मासूम राजपूत (50 रन) के शानदार अर्धशतकों की मदद से लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी को 99 रन से हरा कर जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाये।

जवाब में 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 20.5 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रभात ने 30 रन की पारी खेली। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से विनय कुमार और उज्ज्वल ने 3-3 जबकि करण कुमार ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम की ओर से उज्ज्वल उजाला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 21 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन, मासूम राजपूत 50, मंजीत कुमार 10, करण कुमार 16, अमन कुमार 53, रवि कुमार 20, उज्ज्वल नाबाद 19, अतिरिक्त 11, अविनाश 2/57, साकिब अकरम 141, आयुष यादव 2/33
22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी : 20.5 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट, प्रभात 30, नीतीश राज 10, रितिक 12, आयुष यादव 14, विनय कुमार 3/6, करण कुमार 2/17, मंजीत कुमार 2/26, उज्ज्वल 3/18



Post Comment