Loading Now
×

विनय श्याम मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार की शानदार जीत

पटना : बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित विनय श्याम मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर के मैदान पर खेला गया। इस अवसर पर विनय श्याम जी के परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन मैच रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार और बीसीए ब्लू के बीच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीसीए ब्लू की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज भानु प्रताप पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, जबकि तेजस्वी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मध्यक्रम में अभिनव ने 21 और नितिन ने 33 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पूरी टीम 19 ओवरों में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई।

रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार की ओर से गेंदबाजी में सुजल ने 4 विकेट, प्रीतम ने 3 विकेट, ओमकार और सत्यम ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार के सलामी बल्लेबाज रौनिक ने 41 रनों की तेज पारी खेली, जबकि विराट 18 रन बनाकर नाबाद रहे। पीयूष ने भी 17 रन का योगदान दिया। टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।बीसीए ब्लू की ओर से रौनक ने 2 विकेट लिए।रॉयल चैलेंजर ऑफ़ बिहार के सुजल को उनके बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment