Loading Now
×

महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी: टीम F और टीम G ने दर्ज की जीत, कल इसीलिए मैदान पर होगा फाइनल का मुकाबला

पटना, 12 जून। मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी 2024-25 में आज खेले गए दोनों मुकाबलों में टीम F और टीम E ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

*पहला मुकाबला: टीम G बनाम टीम E*

टीम G ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व भर में चार विकेट पर 96 रन बनाया। बल्लेबाजी में साक्षी सिंह 38, नेहा यादव 10, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 15 और पुष्पा ने 18 रनों की पारी खेली।टीम E की गेन्दबाजी में अर्पिता 4 ओवर 15 रन एक विकेट, अर्चना सैनी 4 ओवर 19 रन एक विकेट और रिया सिंह तीन ओवर 16 रन एक विकेट।

टीम E ने 14.5 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बनाया। बल्लेबाजी में नेहा कुमारी 50 गेंद में 9 चौका लगाकर 50 रन और कप्तान प्राची ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली।टीम G की गेन्दबाजी में नंदनी कुमारी 4 ओवर 24 रन एक विकेट, साक्षी कुमारी 3.5 ओवर 24 रन एक विकेट और लकी कुमारी 2 ओवर 22 रन एक विकेट।

*इस मुकाबके में टीम E ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

*दूसरा मुकाबला: टीम H बनाम टीम F*

टीम F ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अनन्या तिवारी 26, महिमा चंद्रवंशी 37 और नंदनी पंडित ने 36 गेंद में 7 चौका लगाकर 44 रन बनया।

टीम H की गेन्दबाजी में तान्या मिश्रा 4 ओवर 21 रन 1 विकेट, ऋषिका कश्यप 3 ओवर 29 रन 1 विकेट और जिया सोनी 4 ओवर 24 रन 2 विकेट।

टीम H ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाया। बल्लेबाजी में कुशमंडा मांगली 37 और अन्नू कुमारी 37 की पारी खेली।टीम F की गेन्दबाजी में अंशु कुमारी 4 ओवर 32 रन 1 विकेट और कप्तान अनन्या तिवारी 4 ओवर 12 रन 1 विकेट चटकाया।इस मुकाबले में टीम F को 34 रनों से जीत मिली।*

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

माई कैरियर व्यू कप क्रिकेट : सुदर्शन इलेवन सेमीफाइनल में व बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने क्वार्टरफाइनल में

Next post

नालंदा क्रिकेट लीग (NCL) का आगाज, परशुराय सुपर किंग और हरनौत स्कार्पियंस ने अपने अपने मैच जीते।

Post Comment