Loading Now
×

72वीं राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के लिए पटना जिला फुटबॉल टीम घोषित ,

पटना, 14 जून। बिहार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही मोइनुल हक कप फॉर 72वीं राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल राउंड ग्रुप ए मुकाबले के लिए पटना जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि संतोष ट्रॉफी प्लेयर मोहम्मद फैमी (सिविल ऑडिट) को टीम की कमान सौंपी गई है।

पटना का पहला मुकाबला 15 जून को बीएसएसए के खिलाफ खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला बेगूसराय के खिलाफ 16 जून, तीसरा मुकाबला रोहतास के खिलाफ 18 जून और पूर्णिया के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेला जायेगा।

टीम इस प्रकार है

मो फैमी, पीयूष कुमार (दोनों गोलकीपर), आकाश कुमार सिंह, गौतम कुमार, मो दिलशेर, पीयूष शिकरावर, लारेंस टुडू, अंकित कुमार, अजय कुमार, ईश्वर चंद्रा आइच, दिलीप कुमार, अमर कुमार यादव, आरिफ खान, दिनेश एरोन, सहर्ष कुमार, सनी कुमार टुडू, आरिफ सिद्दिकी, विजय हेम्ब्र, मोहम्मद नसीम खान,तौहिद अहमद। कोच-सत्येंद्र कुमार। मैनेजर-कौशल कुमार सिंह।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment