Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने माई कैरियर व्यू कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना, 17 जून। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने माई कैरियर व्यू कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरे क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एके क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टरफाइनल में टॉस एके क्रिकेट एकेडमी ने जीता और आदित्य रिशुरंजन (59 रन) और रेयांश कार्तिक (34) की बेहतरीन बैटिंग के दम पर 21 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाये। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य राज ने 5 विकेट चटकाये।

जवाब में युवराज के नाबाद 93 रनों की मदद से बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 13.3 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनुराग राणा ने 27 रन की पारी खेली। विजेता टीम के युवराज (93 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और विधान सभा प्रभारी पटना साहिब नवीश नवेंदु, शकील समस्तीपुरी (राजनीति सलाहकार, जदयू),अशोक कुमार सिंह (युवा नेता, जदयू, बिहार), ज्योतिष कुमार (पूर्व सैनिक, युवा जदयू नेता, संदेश विधानसभा) ने संयुक्त रूप से प्रदान गया।

संक्षिप्त स्कोर

एके क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन, आदित्य रिशुरंजन 59, रेयांश कार्तिक 34, आयुष्मान सिंह 23, अतिरिक्त 16, अंकित राज 1/25, ओम प्रकाश 120, युवराज 1/20, आदित्य राज 5/14

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 13.3 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन, युवराज नाबाद 93, अनुराग राणा 27, अतिरिक्त 19, सुमित 2/36

Post Comment