Loading Now
×

किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग आज से 

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन 18 से 20 जून तक किलकारी स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में किलकारी वारियर्स,किलकारी चैलेंजर्स,किलकारी टाइटंस,किलकारी पैंथर्स,किलकारी पाइरेट्स,किलकारी टाइगर्स, किलकारी लायंस,किलकारी ब्लास्टर सहित 8 टीमों को खेलने की अनुमति दी गयी है।

इस बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग को सफल बनाने के लिए किलकारी के बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षक राहुल कुमार के देखरेख में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रीमियर लीग में किलकारी के सभी राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों में बालक व बालिका खिलाड़ियों की संयुक्त रूप से सहभागिता सुनिश्चित की गयी है।

इस तीन दिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का विधिवत उदघाटन आज सुबह 8.30 बजे उप सचिव,उद्योग विभाग,बिहार सरकार राज कुमार यादव करेंगे जबकि मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद होंगे।

Post Comment