Loading Now
×

टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट : ईशान किशन एकेडमी 7 विकेट से जीती

पटना, 19 जून। ईशान किशन एकेडमी (आईकेए) ने टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की। उसने दानापुर क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित किया।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में ईशान किशन एकेडमी ने टॉस जीता और दानापुर क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। दानापुर क्रिकेट एकेडमी ने 11.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाये।

जवाब में ईशान किशन एकेडमी ने 6.3 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रिशु राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दानापुर क्रिकेट एकेडमी : 11.5 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट, गणेश 18, सचिन 13, अतिरिक्त 30, प्रिंस यादव 1/11, रिशु राज 3/19, कुमार गौरव 2/23, धर्मजीत 1/1, विराट वैभव 1/10

ईशान किशन एकेडमी : 6.3 ओवर में 3 विकेट पर 79, हिमांशु कुमार 11, श्रेयांश शर्मा नाबाद 12, प्रेम चोपड़ा 21, रिशु राज नाबाद 15, अतिरिक्त 20, रेयांश केसरी 3/23

Previous post

टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट: लक्ष्य के बल्ले से निकला रन, लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी जीता

Next post

युवराज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी माई कैरियर व्यू अंडर-13 के फाइनल में

Post Comment