सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ का प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न, बिहार रूरल लीग को लेकर दी जानकारी
सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के निदेशानुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की छुपी हुई क्रिकेट प्रतिभा को आगे लाने हेतु बिहार रूरल लीग के लिए खिलाड़ियों के निबन्ध हेतु ऑन लाइन पोर्टल www.biharcricketassociation.com पर जारी किया गया जिस पर खिलाड़ी अपना निबंधन करा सकते है।
निबंधन की अंतिम तिथि 27/6/25 है इस क्रम में आज दिनांक 22/6/25 को 11 बजे से जानकी स्टेडियम डुमरा मे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया ताकि सीतामढ़ी जिला से भी अधिक से अधिक खिलाड़ियों का निबंधन हो सके।

इस अवसर पर sdca के चेयरमैन श्री मनोज कुमार उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सीईओ श्री श्याम किशोर प्रसाद सचिव श्री ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकु सिंह टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पंकज सिंह संयोजक विवेक मिश्रा सदस्य श्री कृष्ण रंजन वर्मा टीम कोच राहुल रंजन उपस्थित थे।



Post Comment