किलकारी टाइगर्स को बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब
Patna : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी,सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेली जा रही द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किलकारी टाइगर्स ने किलकारी टाइटंस को 35-25,23-35,35-27 से पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले में विजेता किलकारी टाइगर्स की ओर से आदित्य,दीनानाथ,दिव्या,संध्या ने उपविजेता टाइटंस की ओर से सलोनी,सूर्या ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व खेले गये पहले सेमीफाइनल में किलकारी टाइटंस ने किलकारी लायंस को 35-31,35-29 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में किलकारी टाइगर्स ने किलकारी चैलेंजर्स को 35-26,35-27 से पराजित किया।

किलकारी लायंस व किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि 28 जून को विजेता,उपविजेता तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा।



Post Comment