राज्य बॉल बैडमिंटन संघ का कैलेंडर जारी
पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आज होटल मैत्रेया इन,बोरिंग रोड,पटना में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- सदस्य,बिहार विधान परिषद ( पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ) प्रो.नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 26 विभिन्न जिलों/संगठनों/संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव ने कहा कि बॉल बैडमिंटन खेल को राज्य में विकसित करने हेतु स्कूल एवं कॉलेज के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिलों की गतिविधियों में तेजी लायी जायेगी। खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बॉल बैडमिंटन खेल की शुरुआत की जायेगी।

जबकि संघ के उपाध्यक्ष-सह-प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुमार सिंह ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को डायट पर विशेष ध्यान देने की बात करते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है । बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक -सह-जन औषधि केंद्र,आइजीआइएमएस,पटना के प्रोपराइटर पवन कुमार केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को भी बॉल बैडमिंटन खेल से जोड़ने की आवश्यकता है।

खिलाड़ियों को जन औषधि योजना के तहत जेनरिक मेडिसिन का इस्तेमाल करना चाहिए। बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को राज्य संघ की ओर से हर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बुके व स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं धन्यवाद ज्ञापन मधुबनी जिला सचिव संतोष कुमार शर्मा ने किया। मंच संचालन पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल ने किया।
वार्षिक कार्यकारिणी व आमसभा की बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते सचिव गौरी शंकर ने कहा कि सत्र-2025-26 के लिए घोषित कार्यक्रम ( वार्षिक कैलेंडर ) के अनुसार चौथी बिहार राज्य युगल व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 17 अगस्त तक मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में, 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 28 अगस्त तक पटना में, 31वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन नवंबर के प्रथम सप्ताह में दरभंगा में, 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में मधेपुरा में, 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) का आयोजन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ),बिहार राज्य एसोसिएशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का आयोजन दिसंबर में मुजफ्फरपुर में,बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) का आयोजन जनवरी में मधुबनी में।
इसके अलावे विभिन्न राष्ट्रीय प्रातियोगिताओं से पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वैशाली,पूर्णियां,भागलपुर, सिवान व गयाजी में आयोजित किये जायेंगे। बैठक में बॉल बैडमिंटन खेल के विकास हेतु अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। इस अवसर पर मुंबई में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जबकि जन औषधि केंद्र आइजीआइएमएस के द्वारा प्रशिक्षित रुपुल राज,रोजी व रानी समृद्धि शर्मा को भी सम्मानित किया गया बैठक में वरीय उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,अनामिका पासवान,राकेश रंजन,राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार,राज कुमार निराला,राजश्री भारती,अमर आहूजा,संजय कुमार,राजा सिंह,भूषण कुमार, सतीश कुमार, कुंदन कुमार,श्रीमोद पाठक,शुभम सिंह,अशोक कुमार,राहुल कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।



Post Comment