राज्य कैडेट,सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती का ओवरऑल खिताब पूर्वी चम्पारण को
पटना : खेल भवन,मोतिहारी में संपन्न हुए पांचवीं बिहार राज्य कैडेट व सब-जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब 250 अंकों के साथ मेजबान पूर्वी चम्पारण को एवं उपविजेता का पुरस्कार 150 अंकों के साथ पटना को प्राप्त हुआ।
जबकि 75 अंकों के साथ वैशाली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के बालक वर्ग के 53 किग्रा भार के फाइनल मुकाबले में सौरभ कुमार (पटना) ने सक्षम कुमार (वैशाली) को 8-3 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता जबकि बालिका वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में आंचल कुशवाहा (पटना) ने अनामिका कुमारी (सारण) को 6-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

बालक वर्ग के 47 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल मुकाबले में सन्नी कुमार (पटना) ने जगदीप कुमार (पूर्वी चम्पारण) को 8-4 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग के 47 किग्रा वजन वर्ग में सिमरन कुमारी (पूर्वी चम्पारण) ने मीनाक्षी कुमारी (वैशाली) को 8-3 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का उदघाटन समाजसेवी अमरेन्द्र सिंह, रोहित शर्मा,भजन गायक नरेश चंचल ने किया। जबकि खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर, समाजसेवी रमेश कुमार उर्फ भोलाजी,गौतम राणा,जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल,अधिवक्ता डॉ.शंभू शरण सिंह,अधिवक्ता पंकज सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला सचिव अरुण सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन तकनीकी निदेशक दीपक सिंह कश्यप ने किया। मैचों का संचालन तकनीकी संयोजक सतीश कुमार, सह संयोजक रवीश मिश्रा, विकास कुमार,वीरेश कुमार के देखरेख में किया गया।



Post Comment