Loading Now
×

बिहार कैडेट व सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती टीम घोषित

पटना : विलासपुर (छत्तीसगढ़) में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय कैडेट व सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक व बालिका) में भाग लेने वाली बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में संपन्न हुए राज्यस्तरीय कैडेट व सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर,महासचिव गौरी शंकर, हाजीपुर आरपीएफ निरीक्षक साकेत कुमार,ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के निदेशक अभय सिंह आर्य,कोषाध्यक्ष दीपक सिंह कश्यप, विनोद कुमार जायसवाल,वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती कैडेट व सब जूनियर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-

कैडेट बालक वर्ग- सत्यानंद कुमार, आदर्श राज,भाष्कर राज।

बालिका वर्ग- अनामिका सिंह, शिवानी राज।

सब जूनियर बालक वर्ग- सौरभ कुमार, इंद्रजीत कुमार, अनुराग राज,बजरंगी कुमार,आनंद कुमार, सन्नी कुमार, शुभम कुमार, रोहित कुमार, गोविंदा कुमार, शिवम कुमार।

बालिका वर्ग – आंचल कुशवाहा।

प्रशिक्षक -रवीश मिश्रा, प्रबंधक – सतीश कुमार।

Post Comment