श्रीमोद पाठक सीबीएसई बैडमिंटन प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नियुक्त
पटना : डीपीएस गयाजी में 1 से 3 अगस्त तक सीबीएसई क्लस्टर-3 के बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सीबीएसई,नई दिल्ली के स्पोर्ट्स हेड के द्वारा फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी बिहटा,पटना में कार्यरत पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमोद पाठक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इनके पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर फाउंडेशन एकेडमी के निदेशक अमित प्रकाश, प्राचार्या रमा चक्रवर्ती,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य, बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, सचिव गौरी शंकर, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी,बिहार बैडमिंटन के भीष्म पितामह अशोक मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज कुमार, सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयोजक प्रेम कुमार, अभिजीत राज के अलावे बिहार शतरंज संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राकेश रंजन, बिहार सॉफ्ट टेनिस संघ के महासचिव धर्मवीर कुमार, सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक महासचिव संतोष तिवारी, हॉकी कोच संजय तिवारी, फुटबॉल कोच रंजीत सिंह, तैराकी प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ.अनंत कुमार,अरशद इमाम,डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ.अरुण दयाल ने बधाई दी है।




Post Comment