Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा (AGM) व चुनाव संपन्न

अररिया : आज दिनांक 30.07.2025, दिन बुधवार को अररिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय, स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में संघ की वार्षिक आमसभा (AGM) सह चुनाव बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार बिस्वास ने की।

बैठक के दौरान, सत्र 2024–25 का आय-व्यय विवरण संघ के कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। तत्पश्चात, सत्र 2025–28 के लिए नई कार्यकारिणी समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

यह चुनाव इलेक्शन ऑफिसर श्री चंदन कुमार की देखरेख में एवं बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के पर्यवेक्षक श्री बीर राजन की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। सचिव के पद के लिए दो उम्मीदवार थे परन्तु जयप्रकाश जयसवाल ने सचिव पद से पद से अपना नाम वापस लिया इसके बाद

सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रस्तावित नामों को निर्विरोध रूप से पारित किया गया।

सत्र 2025–28 के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी निम्नानुसार है:

1️⃣ श्री प्रबीर कुमार बिस्वास – अध्यक्ष

2️⃣ श्री चांद आजमी – उपाध्यक्ष

3️⃣ श्री राजेंद्र प्रसाद यादव – सचिव

4️⃣ श्री मनोज बरडिया – संयुक्त सचिव

5️⃣ श्री परवेज आलम – कोषाध्यक्ष

🎖️बैठक में विशिष्ट उपस्थिति:

इस बैठक की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बिहार क्रिकेट संघों के जिला प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जयसवाल जी, जिनकी उपस्थिति ने बैठक की गरिमा को और बढ़ाया।साथ ही, अररिया जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ सदस्यगण भी बैठक में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

श्री सतेंद्र शरण

श्री गोपेश सिन्हा

श्री दिलीप कुमार झा

श्री मुजीब सर

श्री नीतेश झा

श्री सुशील कुमार सिंह

श्री अशोक मिश्रा

श्री जय प्रकाश जायसवाल

श्री रविशंकर दास

श्री अश्वनी मालावार

श्री अनामी शंकर

श्री तनवीर आलम

श्री मनीष कुमार ‘मनु’

श्री अमित सेनगुप्ता

इसके अतिरिक्त, सभी क्लबों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे एवं सक्रिय रूप से भाग लिया।

भविष्य की दिशा और संकल्प:

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं विश्वास जताया कि नई टीम क्रिकेट के सर्वांगीण विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संघ की पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने सत्र 2025–28 की नई शुरुआत के साथ नवीन ऊर्जा, सामूहिक सहभागिता और क्रिकेट विकास के प्रति गहन प्रतिबद्धता का संकल्प लिया है।

Post Comment