इंटर स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप के लिए बिहार ब्रिज टीम घोषित, उमेश राम होंगे कप्तान
पटना, 30 जुलाई।1 से 5 अगस्त 2026 तक मैसूर में आयोजित होने वाली इंटर स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कप्तानी उमेश राम को सौंपी गई है।

बिहार ब्रिज संघ के महासचिव के अनुसार, खिलाड़ी प्रतियोगिता में टीम इवेंट के साथ-साथ पेयर्स इवेंट में भी हिस्सा लेंगे।
घोषित टीम इस प्रकार है:
1️⃣ उमेश राम (कप्तान)
2️⃣ डॉ. जे. पी. सिंह
3️⃣ एस. के. वर्मा
4️⃣ राकेश रंजन
5️⃣ निति रंजन प्रसाद सिंह
टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई हैं और उम्मीद है कि वे राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।




Post Comment