Loading Now
×

ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन किलकारी में 24 से

Patna: किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) का आयोजन 24 से 28 अगस्त तक किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 बालक व 10 बालिका टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जायेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के पास आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिये। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार के देखरेख में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। प्रतियोगिता के बालक व बालिका दोनों वर्गों में विजेता,उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी व आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉक आउट आधार पर खेली जायेगी।

Post Comment