Loading Now
×

बिहार : छपरा के आशुतोष का UP T-20 लीग में चयन।

 पटना। 17 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश टी20 लीग (यूपी टी20 लीग) का तीसरा संस्करण आज से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। इस रोमांचक टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन मेरठ मावरिक्स और कासगंज सुपरस्टार्स के बीच आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा, जिसमें छह टीमें कुल 34 मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसी बीच बिहार के छपरा के उभरते सितारे आशुतोष राय की नोएडा किंग्स टीम में चयन की खबर ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

आशुतोष, जिनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के पद पर तैनात हैं। आशुतोष ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इस प्रतिष्ठित लीग में जगह बनाई है। नोएडा किंग्स, जिसकी कप्तानी शिवम चौधरी कर रहे हैं। आशुतोष के साथ कई अन्य होनहार खिलाड़ी जैसे अनिवेश चौधरी, काव्या तेओतिया, मोहम्मद आमान, और अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा शामिल हैं।

आशुतोष का चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छपरा के लिए गर्व का क्षण है। उनके पिता, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “आशुतोष ने दिन-रात मेहनत की है, और उसका यह चयन उसके जुनून का नतीजा है।” आशुतोष का पहला मुकाबला 18 अगस्त को लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ होगा, जहां क्रिकेट प्रेमी उनकी बल्लेबाजी और फील्डिंग का जादू देखने के लिए बेताब हैं।

यूपी टी20 लीग 2025 में छह टीमें—मेरठ मावरिक्स, कासगंज सुपरस्टार्स, लखनऊ फाल्कन्स, गौर गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, और नोएडा किंग्स—भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट आईपीएल की तर्ज पर है, जहां प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेगी, और शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा।

यह लीग न केवल मनोरंजन का जरिया है, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा मंच भी है, जहां वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकते हैं। रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी, और प्रियम गर्ग जैसे बड़े नाम इस लीग में अपनी चमक बिखेरेंगे।आशुतोष और नोएडा किंग्स को इस रोमांचक सफर के लिए शुभकामनाएं!

 

Post Comment