Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरु, कमिटी का हुआ गठन

17 अगस्त : वैशाली जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 20 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस लीग के सफल आयोजन के लिए एक क्रिकेट संचालन समिति और सिलेक्शन कमिटी का गठन किया गया है।

क्रिकेट संचालन समिति :

चेयरमैन: पंकज कुमार मिश्रा

वाइस चेयरमैन: कुंदन कुमार

कन्वेनर: धर्मेंद्र कुमार एवं राजा उत्सव

सिलेक्शन कमिटी :

1. नागेश्वर प्रसाद गुप्ता

2. सिराज खान

3. अनिमेष सिंह

4. रितेश कुमार

5. पंकज कुमार

संघ के सचिव पुष्कर कुमार ने बताया कि यह आयोजन वैशाली जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर है। सभी क्लब एवं खिलाड़ी, जो इस लीग में भाग लेना चाहते हैं, वे पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले सकते है इस बार सभी खिलाड़ियों को फार्म के साथ सभी कागजात लगाना अनिवार्य है जिनं खिलाड़ियों के कागजात कम या गलत पाए जाएंगे उनका रजिस्ट्रेशन तथा क्लब का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने जानकारी दी कि सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। लीग में खिलाड़ियों को पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।

खिलाडी के लिए आवश्यक दस्तावेज (1)जन्म प्रमाण पत्र( 2 ) 3 साल का स्कूली सर्टिफिकेट( 3) आधार कार्ड (4) पैन कार्ड (5) बैंक अकाउंट (6) स्कूल बोनाफाइड

अंडर-16 के सभी खिलाड़ी जूनियर डिविजन लीग में भाग लेंगे।अंडर 19 / अंडर 23 / सीनियर एज के खिलाड़ी सीनियर डिविजन लीग में भाग लेंगे।

रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें:

धर्मेंद्र कुमार मोबाइल नंबर : 95702 79602

Post Comment