Loading Now
×

शान के हरफनमौला खेल से हरियाणा टीम फेल ।

पटना : सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना बिहार की टीम 3 एकदिवसीय और 3 T-20 क्रिकेट मैच सीरीज खेलने के लिए कल हरियाणा के सेरसा क्रिकेट ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली में पहूंची थी।

आज पहला एकदिवसीय मुकाबला प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व वाली सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी और सेरसा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इससे पहले मौसम खराब होने के कारण खेल विलंब से शुरू हुआ और दोनों अंपायर ने दोनों टीम के कप्तान की सहमति से 45 ओवर का मैच खेलाना का निर्णय लिया। जिसमें सेरसा क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेरसा क्रिकेट अकादमी की टीम सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के हरफनमौला खिलाड़ी फिरकी गेंदबाज शान की जाल में फंसी और पूरी टीम 38.4 ओवरों में 185 रन पर सिमट गई।

शान ने अपने कोटे के कुल 9 ओवरों में केवल 36 रन खर्च कर चोटी के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं आदर्श राज ने 2.4 ओवर की एक छोटी स्पेल में 12 रन देकर अपनी फिरकी जाल में 2 बल्लेबाजों को फंसाने में कामयाब रहे, तेज गेंदबाज प्रियांशु और अंकुश ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया ।

वहीं सेरसा क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक 36 रन, ध्रुव कौशिक 23 रन और गौरव चंदोलिया ने 19 रन का योगदान दिया।

सेरसा क्रिकेट अकादमी द्वारा जीत के लिए दिए गए 186 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज शान कुमार और आदर्श राज ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए ठोस शुरुआत दिलाई और 13.02 ओवरों में 77 रन के योग पर पहला झटका आदर्श राज के रूप में लगी जब वे 17 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना आपा खो बैठें और स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में बल्ले के ऊपरी हिस्से में गेंद लगी और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटें ।

उसके बाद सलामी बल्लेबाज शान ने एक मोर्चा संभाले रखा और 115 गेंद का सामना करते हुए 15 चौक के सहारे 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 35. 4 ओवरों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जबकि 52 रन अतिरिक्त रन के रूप में प्राप्त हुई ।वहीं प्रत्यूष सुंदरम ने 10 रन का एक छोटी सी उपयोगी पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहूंचाया ।

सेरसा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज गौरव चंदोलिया और परवीन को दो-दो सफलता, जबकि अर्जुन, आसिफ और दीपांशु को एक-एक सफलता हाथ लगी ।

शान कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन 36 रन खर्च कर पांच विकेट और 101 रन कि नाबाद शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अगला मुकाबला कल 19 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना बिहार और सेरसा क्रिकेट अकादमी हरियाणा के बीच खेला जायेगा

Post Comment